- Hindi News
- National
- रिटायर्ड चीफ फायर अफसर का Rs.22 हजार से भरा पर्स गिरा, हेड कैशियर ने लौटाया
रिटायर्ड चीफ फायर अफसर का Rs.22 हजार से भरा पर्स गिरा, हेड कैशियर ने लौटाया
समालखा| सराय मोहल्ला के रिटायर्ड चीफ फायर अफसर हरचंद शर्मा मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक शाखा में अपनी पेंशन लेने गए थे। इसी दौरान उनका पर्स बैंक में ही कहीं गिर गया। जिसके बारे में उन्हें भी ध्यान नहीं रहा। जिसमें करीब 22 हजार रुपए और कागजात थे। इसी दौरान हरचंद शर्मा को बैंक से हैड कैशियर ने फोन करके बैंक में पर्स मिलने की बात कही। जिसके बाद उन्होंने राहत की सांस ली।