नारायणा फाटक एक घंटे तक बंद रहा, लोग हुए परेशान
नारायणा फाटक पर पोल जाम होने के चलते लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। घंटे भर तक फाटक बंद रहने पर लोग रेलवे पटरी के पास से गुजरकर अपने गंतव्य पर जाते रहे। इस बीच ट्रेन आने से हादसे की आशंका बनी रही। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक नारायणा फाटक पर पोल जाम हो गया। जिसके चलते करीब एक घंटे तक फाटक बंद रही। फाटक न खुलने पर भारी वाहन की लंबी कतार लग गई। लेकिन दुपहिया वाहन चालक इधर-उधर से निकलकर रेलवे लाइन के साइड से निकलते रहे।