फीस जमा नहीं करवाने पर नपा ने 10 में से 4 टावरों को किया सील
समालखा | कस्बे में लगे अलग-अलग कंपनियों के चार टावरों को फीस न जमा करवाने पर नगरपालिका अधिकारियों ने सील कर दिया गया। साथ ही कहा गया कि अगर सील तोड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नगर पालिका सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि कस्बे में अलग-अलग कपंनियों के करीब 10 मोबाइल टावर लगे है। इन सभी टावरों पर करीब 15 लाख रुपए फीस बनती है। फीस वसूली को लेकर कई बार नोटिस दी गए थे। लेकिन किसी भी नोटिस का जवाब न आने पर मंगलवार को नपा ने इनके खिलाफ सख्त रवैया अपना लिया है। उन्होंने बताया कि 10 टावरों में से 4 टावर जोकि टाटा, एटीएस, पुराना रिलायंस, ईटीएस के टावर को सील कर दिया गया है। शेष छह टावरों को भी नपा जल्दी सील कर देगी। उन्होंने बताया कि अगर टावर पर लगी सील तोड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नपा फीस जमा होने के बाद सील खोली जाएगी।