स्कूल से लौट रही शिक्षिका से पर्स छीनकर बाइक सवार फरार
समालखा | स्कूल से लौट रही एक महिला टीचर से मंगलवार को बाइक सवार युवक पर्स झपटकर फरार हो गया। पुलिस वहां पर लगे हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। एक निजी स्कूल शिक्षिका दोपहर को मॉडल टाउन स्थित घर लौट रही थी। रघुनाथ मंदिर के पीछे पहुंचने पर बाइक सवार एक युवक महिला के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गया। पीड़िता उसके पीछे भी भागी, लेकिन वह फरार हो गया। उसने बताया कि पर्स में करीब तीन हजार रुपए की नकदी व एक मोबाइल था। एएसआई बिजेंद्र ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है।