मलेरिया से बचाव को स्वास्थ्य विभाग की टीमें कर रहीं सर्वे
समालखा | मानसून शुरू होने से पहले ही क्षेत्र में मलेरिया डेंगू मच्छर से बचाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। बीमारियों की रोकथाम को लेकर बहुत सख्त नजर आ रहा है। बीते वर्ष समालखा क्षेत्र में करीब आधा दर्जन से ज्यादा मलेरिया के केस सामने आए थे।
इस बार स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इस बार जानलेवा बीमारी से बचाव को लेकर सीएचसी समालखा के अंतर्गत आने वाली समालखा, पट्टीकल्याणा, चुलकाना, आट्टा व नारायणा इन पांचों पीएचसी में 18 टीमों का गठन किया गया है। जोकि डोर टू डोर जाकर मलेरिया को लेकर सर्वे कर रही है। सीएचसी से स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया क विभाग की तरफ से गठित टीमें अपने अपने क्षेत्र में घर-घर सर्वे कर रही है। अभी तक किसी भी जगह से मलेरिया का लार्वा मिलने की सूचना नहीं आई है।