फुटपाथ पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जल्द : प्रदीप
समालखा| शहर के सबसे व्यस्त बाजार रेलवे रोड से रेहड़ी वालों को फ्लाईओवर के नीचे भिजवाने के बाद अब नपा प्रशासन ने फुटपाथ से अतिक्रमण हटाएगा। इसके लिए जल्द की कार्रवाई की जाएगी। सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि फुटपाथ आमजन के लिए बनाया गया है। इसे जल्द ही अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे फुटपाथ पर सामान रखकर अतिक्रमण न करें। ऐसा करने वालों के खिलाफ दो-तीन दिन में कार्रवाई कर उनका सामान जब्त करते हुए जुर्माना किया जाएगा।