शिक्षिका रोहिणी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान
समालखा. शिक्षिका रोहिणी को सम्मानित करते मंत्री मनीष ग्रोवर व अन्य।
समालखा|हरियाणा गौरव शिक्षक सम्मान समारोह में राजकीय गर्ल्स सीसे स्कूल की बापौली की शिक्षिका रोहिणी को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व सत्यार्थ प्रकाश पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।यह पुरस्कार उन्हें आर्य समाज तथा युवा निर्माण अभियान के संयुक्त तत्वाधान में 14 अप्रैल को जलियावाला बाग के शहीदों की 99वीं वर्षगांठ पर शहीदों की याद में रोहतक के टिटोली में हरियाणा गौरव शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा के अलावा बिहार, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, आंध्रप्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों के शिक्षक शामिल हुए। समारोह में सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक दिलबाग सिंह अहलावत, स्वामी आर्यवेश आदि ने उन्हें सम्मानित किया।