कट्टे के साथ एक युवक पकड़ा
समालखा | गांव आट्टा के बस अड्डे से एक युवक को पुलिस ने देसी कट्टे के साथ पकड़ा है। एचसी बिजेंद्र ने बताया कि सोमवार रात वह अन्य कर्मियों के साथ गांव आट्टा के बस अड्डे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक युवक बैग लेकर आता दिखा जो उन्हें देखकर भागने लगा। शक होने पर उसे रोककर तलाशी ली तो उसके बैग से 315 बोर का देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रीतम निवासी खोजकीपुर बताया।