पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीएम ने सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी का फीडबैक मांगा, नहीं दे पाए अधिकारी

एसडीएम ने सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी का फीडबैक मांगा, नहीं दे पाए अधिकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समालखा. लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते एसडीएम।

आज रिपोर्ट नहीं तो जारी होगा कारण बताओ नोटिस

समालखा | लघु सचिवालय समालखा में सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर आयोजित बैठक में एसडीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी समालखा व बापौली काे जमकर लताड़ लगाई। एसडीएम ने अधिकारियों से स्कूलों का फीडबैक मांगा तो अधिकारियों के पास कोई ठोस जवाब नहीं मिला। इसपर एसडीएम ने दोनों बीईओ को फटकार लगाई और गुरुवार शाम तक रिपोर्ट देने को कहा। ऐसा नहीं करने पर दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया जाएगा।

मीटिंग में खंड शिक्षा अधिकारी समालखा व बापौली, महिला बाल विकास अधिकारी, थाना प्रभारी व सिविल अस्पताल के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एसडीएम गौरव ने अधिकारियों से स्कूलों की रिपोर्ट दिखाने को कहा।

बीईओ ने की चेकिंग : एसडीएम द्वारा फटकार मिलने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी हिमगीरी पब्लिक स्कूल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस सहित सभी मानकों की जांच की। इस अवसर पर बीईओ समालखा ब्रज मोहन, बापौली बीईओ रमेश कुमार, सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के सदस्य रामफल शर्मा, राकेश शर्मा, सोनू वर्मा, देवेंद्र आर्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...