पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फ्लाईओवर के नीचे लगेंगी टाइलें, रेहड़ी और टैक्सी चालकों को मिलेगी सुविधा

फ्लाईओवर के नीचे लगेंगी टाइलें, रेहड़ी और टैक्सी चालकों को मिलेगी सुविधा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समालखा | अब फ्लाईओवर के नीचे बारिश के दिनों में कीचड़ नहीं होगा। लंबे अरसे से रेहड़ी व टैक्सी चालक फलाईओवर के नीचे टाइलें लगाने की मांग कर रहे थे। उनकी मांगों को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका की ओर से फ्लाईओवर के नीचे टाइलें लगाने का काम शुरू किया जाएगा। टाइलें लगने के बाद रेहड़ी व टैक्सी चालकों को काफी सुविधा मिलेगी। वहीं आमजन को भी परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। रेहड़ी प्रधान बाबूराम राज खेरु, धर्मबीर,अमित बिजेंद्र, संदीप, तिलकराज, अशोक, ने बताया कि फलाईओवर के नीचे कच्चा होने के कारण बारिश के दिनों में कीचड़ में बुराहाल हो जाता है। इससे काफी परेशानी होती थी।

खबरें और भी हैं...