पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पता पूछने के बहाने युवक से नकदी और मोबाइल फोन छीना

पता पूछने के बहाने युवक से नकदी और मोबाइल फोन छीना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समालखा | सैमसंग केयर सेंटर का पता पूछने के बहाने एक बदमाश सिलेंडर की पर्ची कटवाने जा रहे युवक से मोबाइल व नकदी छीनकर फरार हो गया। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी है। शिकायतकर्ता राजबीर कुमार ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। हाल में रेलवे रोड पर मित्तल स्वीट्स की दुकान पर काम करता है। दुकान में लगे गैस सिलेंडर की पर्ची बनवाने के लिए अनाज मंडी स्थित गैस एजेंसी पर जा रहा था। पीड़ित के मुताबिक अग्रवाल सीमेंट के पास पहुंचने पर पहले से खड़े एक व्यक्ति ने उसे सैमसंग केयर सेंटर का पता पूछा तो मना करने पर उसने गला पकड़ लिया। आरोप है कि युवक उसके पास से बिना सिम का मोबाइल फोन व सिलेंडर की पर्ची कटवाने के लिए ले रहा 800 रुपए छीनकर भाग गया। जांचकर्मी सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...