समालखा | पुलिस ने गुप्त सूचना पर आईपीएल मैच में सट्टा लगाकर खेलते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कई मोबाइल बरामद हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना पुलिस से जांच कर्मी शीशपाल ने बताया कि 70 माइल स्टोन ढाबा के नजदीक पंजाब व मुंबई के बीच चल रहे आईपीएल मैच को लेकर सट्टा खेला जा रहा था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर रिंकू, बलकार व दीपक निवासी पट्टीकल्याणा को सट्टा खेलते हुए पकड़ा। इनके पास से बाल पैन, एक एंड्रायड फोन, दो सैमसंग के छोटे फोन समेत अन्य फोन बरामद हुए।