पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पार्टियों ने किसानों को बना दिया फुटबाॅल: सांसद समालखा| गांव

पार्टियों ने किसानों को बना दिया फुटबाॅल: सांसद समालखा| गांव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पार्टियों ने किसानों को बना दिया फुटबाॅल: सांसद समालखा| गांव भोड़वाल माजरी में रविवार को एक कार्यक्रम के तहत सांसद राज कुमार जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर कोई पाटी जाटों को आरक्षण देने की बात करती है तो सभी जातियों को आरक्षण मिलना चाहिए। चाहे वह ब्राह्मण, बनिया या कोई अन्य जाति हो। यह वोट की लड़ाई नहीं है बल्कि, आपके बच्चों के भविष्य को बचाने की लड़ाई है। कार्यक्रम में पहुंचने पर सांसद राजकुमार सैनी और पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर का लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। सांसद सैनी ने कहा कि, अपने हितों को साधने के लिए किसानों को सभी पार्टियों ने फुटबॉल बना दिया है, इन्हें हर कोई ठोकर मारना चाहता है। सैनी ने एक के बाद एक रजनीतिक परिवारों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। बिश्नोई परिवार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह परिवार खुद के लिए जीता है।

खबरें और भी हैं...