सशक्तीकरण के प्रति महिला सरपंचों को किया जागरूक
हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी की ओर से जीटी रोड स्थित नगरपालिका भवन में खंड स्तर पर महिला प्रतिनिधियों के लिए महिला सशक्तीकरण एवं ग्रामीण विकास तथा डिजिटल लेनदेन पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इसमें समालखा ब्लॉक के महिला सरपंच व पंचों ने भाग लिया। शिविर में महिलाओं को जेंडर असमानता, महिलाओं पर होने वाले अत्याचार, पंचायती राज में महिलाओं की भूमिका व एचआईबी के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान बीडीपीओ सुरेश कुमार ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। शिविर में समालखा ब्लॉक के करीब दस गांवों की महिला सरपंचों ने भाग लिया। इसमें गांव नरायणा, चुलकाना, डिकाडला, पट्टीकल्याणा, करहंस, भोडवाल माजरी सहित अन्य गांवों की मिहला सरपंचों ने भाग लिया। बीडीपो सुरेश कुमार ने बताया कि 18 मई को बापौली व 21 मई को सनौली ब्लॉक में प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा।
समालखा. बीडीपीओ कार्यालय में बैठक में भाग लेतीं सरपंच व पंच।