पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऑरीगामी प्रतियोगिता में बच्चों ने बनाई सुंदर आकृतियां

ऑरीगामी प्रतियोगिता में बच्चों ने बनाई सुंदर आकृतियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समालखा |चंदन बाल विकास पब्लिक स्कूल में विभिन्न क्रिया कलापों का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी व केजी के बच्चों ने गुब्बारों के साथ मस्ती की। पहली से तीसरी कक्षा के बच्चों के बीच ऑरीगामी प्रतियोगिता का आयेाजन किया गया। इसमें बच्चों ने पेपर से कई मनमोहक आकृतियां बनाई। वहीं, चौथी से छठी कक्षा के बच्चों के मध्य अंतर्सदनीय चेस प्रतियोगिता हुई, इसमें कमल सदन ने प्रथम व डेजी सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद सातवीं से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के मध्य अन्तर्सदनीय चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों को पर्यावरण सुरक्षा से संबंधित चित्र बनाने थे। प्रत्येक बच्चों ने चित्रकारी में अपनी सुंदर कला परिचय दिया। प्रतियोगिता में गुलाब सदन ने प्रथम व डेजी सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

खबरें और भी हैं...