श्याम वाटिका से पूरी होगी पार्क की कमी
रेलवे स्टेशन पर श्री श्याम सेवा मंडल की ओर से बुधवार को श्री श्याम वाटिका का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश बंसल ने की। कार्यक्रम में रमेश चंद्र मित्तल मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे।
उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्री श्याम वाटिका का निर्माण किया गया है। रेल यात्रियों व राहगीरों के लिए स्टेशन के पास पार्क की सुविधा नहीं थी। ऐसे में मंडल सदस्यों द्वारा यह एक अच्छी पहल की गई। है। उन्होंने बताया कि 15 सौ गज में पार्क का निर्माण किया गया है।
इसमें दस बेंच, छायादार पौधे लगाए गए हैं। वहीं सेवा मंडल सदस्यों द्वारा पार्क में तुलसी के पौधे लगाए गए। इस मौके प्रताप सिंह आट्टा, श्री श्याम सेवा मंडल प्रधान सतबीर गुप्ता, बिजेंद्र गर्ग, मंगतराम शर्मा, विपिन गोयल, कुलदीप रोयला, कृष्ण बंसल, सुरेंद्र बंसल, प्रदीप बंसल, श्याम सुंदर शर्मा, राकेश बंसल आदि मौजूद रहे।