स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को लेकर किया जागरूक
समालखा | स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव बिहोली चौपाल में डेंगू व चिकनगुनिया को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान गांव की आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, महिलाएं, पंच व सरपंचों को डेंगू व चिकनगुनिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान डॉ. त्यागी ने बताया कि तेज सिरदर्द एवं तेज बुखार, मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द, आंख के पिछले भाग में दर्द होना इस बीमारी के लक्षण हैं। इस मौके पर एसएमओ डॉ. जितेंद्र त्यागी, डॉ. पवन, स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश कुमार, खंड विस्तार अधिकारी यशपाल, गांव बिहौली सरपंच जिले सिंह आदि मौजूद रहे।