अवैध जगह खड़े वाहनों के चालान किए
समालखा | पुलिस प्रशासन ने स्कूल की छुट्टी के दौरान बस स्टैंड व बाजारों में लगने वाले जाम व बच्चों की सुरक्षा व्यस्था को ध्यान में रखते हुए चेकिंग अभियान चलाया है। अभियान के दौरान एसएचओ नवीन व चौकी इंचार्ज वेद प्रकाश ने अवैध पॉर्किंग में खड़े वाहनों के चालान किए। बुधवार को प्राइमरी तौर पर बस स्टैंड पर अभियान की शुरूआत की गई। इस दौरान कई अवैध रूप से खड़े वाहनों के चालान किए। एसएचओ नवीन ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के दौरान बस स्टैंड पर जाम की स्थिति बन जाती है। इससे आमजन को तो परेशानी उठानी पड़ती है साथ स्कूली बच्चों को घर पहुंचने में देरी होती है। वहीं स्कूल छुट्टी के दौरान लड़कियों से होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए मनचलों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।