पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झट्टीपुर गांव में पंचायत की जमीन से अवैध कब्जा हटवाया

झट्टीपुर गांव में पंचायत की जमीन से अवैध कब्जा हटवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गन्नौर/समालखा | झट्टीपुर गांव में करीब 13 एकड़ पंचायती जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। बुधवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ जमीन को कब्जा मुक्त कर पंचायत को सौंप दी। कब्जा कार्रवाई को लेकर कुछ ग्रामीणों ने विरोध भी जताया। लेकिन प्रशासन के सामने उनकी एक न चली। ग्राम पंचायत की शिकायत पर जिला उपायुक्त के आदेश पर कब्जा हटाने को लेकर नायब तहसीलदार अनिल कुमार को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। इस दौरान बीडीपीओ अशोक छिक्कारा, संदीप पटवारी, कानूनगो राजेश, हरिप्रकाश, सरपंच अशोक कुमार समेत पुलिस फोर्स मौजूद रही। सरपंच अशोक कुमार ने बताया कि यह जमीन पंचायत की मालकियत है। इस पर हो रहा कब्जा हटवा गया है।

खबरें और भी हैं...