पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लाखों रुपए से बने शौचालय बंद, विभाग बेखबर

लाखों रुपए से बने शौचालय बंद, विभाग बेखबर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में नगरपालिका की ओर से ओडीएफ स्कीम के तहत लाखों की लागत से बनाए गए शौचालय पिछले कई माह से बंद हैं। स्वच्छता अभियान के तहत शहर में मुख्य जगहों पर आठ शौचालय बनाए गए थे। ताकि राहगीरों को परेशानी न उठानी पड़े। लेकिन, संबंधित विभाग की अनदेखी के चलते सभी शौचालय करीब आठ माह से बंद हैं। इनमें से कुछ शौचालयों पर ताला लगा हुआ है तो कुछ भारी गंदगी के कारण प्रयोग में नहीं आ रहे।

इन जगहों पर बनाए थे शौचालय

नगर पालिका की ओर से शहर में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चुलकाना रोड, समाज सेवा समिति रोड, ऑफिसर काॅलोनी, जौरासी रोड व भापरा रोड पुलिस थाने के पास करीब आठ शौचालय बनाए गए थे। ताकि लोगों को शौच के लिए यहां-वहां न जाना पड़े।

ओडीएफ स्कीम के तहत बनाए गए थे समालखा में शौचालय

रिफाइनरी व नौहरा से रामनगर जाने वाली सड़क टूटी

थर्मल | क्षेत्र के गांव आसन कंला से रिफाइनरी जाने वाली सड़क की हालात 4 साल में ही खराब हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर जब से भारी वाहन चलने लगे तब से ही सड़क के हालात दिन प्रतिदिन खराब होने लगे। ग्रामीण रवि कुमार, रमेश चन्द, ईश्वर, कर्मबीर, साेमनाथ, प्रदीप, सुरेन्द्र आदि ने बताया कि सड़क खोखली हो चुकी है, इसके कारण आए दिन सड़क पर वाहन धंस जाते हैं। रामनगर व जीतगढ़ जिले के एक मात्र ऐसे गांव है जिनमें कभी सरकारी बस व आॅटो नहीं चलते।

जल्द होगा समस्या का समाधान : चेयरपर्सन

निधि मित्तल, समालखा चेयरपर्सन ने कहा कि महिला शौचालय के लिए जगह चिह्नित करके जल्द शौचालय बनावाए जाएंगे। वहीं, जो शौचालय बंद हैं उनमें जल्द सुधार करवाया जाएगा। इसके बाद लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

शहर में बनेंगे कई और शौचालय: प्रदीप

नगरपालिका के सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि शहर में बने शौचालयों की हालत देखते हुए प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द ही सभी शौचालयों का सुधार करवाया जाएगा। वहीं महिलाओं के लिए बस स्टैंड पर दो नए शौचालय बनाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...