विवादित सवाल के विरोध में आज रोष जताएगा ब्राह्मण समाज
समालखा | ब्राह्मण समुदाय को लेकर पूछे गए विवादित सवाल पर ब्राह्मण समाज का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। 17 मई को ब्राह्मण समाज हर गांव व शहर में काला दिवस मनाकर रोष प्रकट करेगा। साथ ही आयोग चेयरमैन को बर्खास्त करने व प्रश्नपत्र बनाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की है। उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के युवा हलका प्रधान संदीप मनाना ने देते हुए बताया कि आयोग की ओर से लगातार गड़बड़ी की जा रही है। इसके बावजूद चेयरमैन को बचाया जा रहा है।