पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नपा में कर्मचारियों की कमी जल्द होगी दूर: मच्छरौली

नपा में कर्मचारियों की कमी जल्द होगी दूर: मच्छरौली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकास कार्यों को लेकर विधायक रविन्द्र मच्छरौली के भाई विक्रम मच्छरौली ने शुक्रवार को नगरपालिका अधिकारियों, पार्षदों के साथ मच्छरौली स्थित निजी फैक्ट्री कार्यालय में बैठक की। इसमें नपा अधिकारियों को विकास में कोताही न बरतने के निर्देश दिए।

इस दौरान नपा के स्वच्छता अभियान के ब्रांड अंबेसडर रमेश मित्तल भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान मच्छरौली ने कहा कि नपा में अब कर्मचारियों की कमी को काफी हद तक दूर कर दिया गया है। कुछ दिनों में और कर्मियों की निुयक्ति करवाई जाएगी। इस अवसर पर प्रवीन उर्फ बॉबी जांगड़ा, एमई मुकेश गर्ग, बीआई राहुल मोर, सुनील शर्मा, बिजेंद्र गौतम, जयभगवान, जेई अभिषेक आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...