समालखा | डीएसपी नरेश अहलावत ने स्कूलों में छुट्टी के समय पुराने बस स्टैंड फ्लाइओवर के नीचे व रेलवे रोड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूलों में छुट्टी के समय लगने वाले जाम व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए। स्कूल व कॉलेजों में छुट्टी होने के समय दोपहर को पुराने बस स्टैंड के नीचे, गुलाटी रोड व रेलवे रोड पर जाम लग जाता है। इस कारण स्कूली बच्चों के साथ लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस दौरान डीएसपी ने स्कूल में छुट्टी के समय दौरा कर समस्याओं को जाना और स्थानीय दुकानदारों व लोगों से पूछताछ की। इसके बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा है। इस दौरान एसएचओ नवीन संधू व चौकी इंचार्ज वेद प्रकाश मौजूद रहे।