समालखा| मयूर विहार हथावाला रोड निवासी एक युवती घर से स्कूल में नौकरी पर जाने के लिए निकली, लेकिन वापस नहीं आई। परिजनों ने युवती के स्कूल पहुंचकर पूछताछ की। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। इसके बाद युवती के पिता ने पुलिस में मामले की शिकायत की। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी एक प्राइवेट स्कूल में जॉब करती है। गुरुवार को सुबह स्कूल के लिए घर से निकली थी। लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। एसआई राजपाल ने बताया कि युवती के लापता होने की शिकायत मिली है।