समालखा | ऑफिसर काॅलोनी में रहने वाली एमएससी की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने आस-पास काफी तलाश किया। लेकिन, जब कहीं पता नहीं चला तो छात्रा के चाचा ने अपहरण का मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा के चाचा पवन ने बताया कि उसकी भतीजी मुरथल यूनिवर्सिटी में एमएससी फाइनल की की छात्रा है। सुबह आठ बजे यूनिवर्सिटी जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन, वापस नहीं लौटी। इसके बाद यूनिवर्सिटी में पता किया तो जानकारी मिली कि वह वहां नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों ने कई जगह उसकी तलाश की लेकिन, पता नहीं चला। जांच अधिकारी राजपाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।