समालखा | मॉडल टाउन में कपड़े की एक दुकान से पांच महिलाओं द्वारा कुर्ती देखने के बहाने कपड़ों में कई जोड़ी कुर्ती छिपाने का मामला सामने आया। महिला दुकानदार को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने किसी तरह से दो महिलाओं को पकड़ लिया। जबकि, तीन भागने में सफल रहीं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को साथ ले गई।