सालभर पहले गढ़ी छाजू में चुनावी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने सुरेंद्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। केस के मुख्य गवाह ने उसे राजीनामा करने दवाब देने के साथ धमकी देने का आरोप लगा कर पुलिस को शिकायत दी।
गढ़ी छाजू गांव के रहने वाले दलबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत वर्ष उसके भतीजे सुरेंद्र की गांव के कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। हत्या के आरोप में पकड़े गए आरोपियों में दो आरोपी जमानत पर बाहर आए हैं। आरोप है कि आरोपी उसे राजीनामे को लेकर दवाब बना रहे हैं। राजीनामा न करने पर धमकी दे रहे हैं। जांच कर्मी तारीफ ने बताया कि दलबीर की शिकायत पर गांव के कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।