समालखा|मच्छरौली के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को ज्वॉयफुल डे पर क्विज व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लेकर जल बचाओ, पेड़ लगाओ विषय पर रंगोली बनाई। रंगोली में तन्नू व मॉफी प्रथम, नेहा व दीपिका द्वितीय, शुभम व सौरभ को तीसरा स्थान, क्विज स्पर्धा में खुशी प्रथम, ऋतु द्वितीय व दीपिका को तीसरा स्थान मिला। स्कूल प्राचार्य पवन कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर राजेश, देवेंद्र, प्रीति, किरण, सोनिया, अनिल, जितेंद्र, दुर्गा, मिनाक्षी, राकेश आदि मौजूद रहे।