पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरबाणी कीर्तन गायन से संगत को किया निहाल

गुरबाणी कीर्तन गायन से संगत को किया निहाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समालखा| गुरुद्वारा नानक दरबार साहिब मॉडल टाउन में 5वें गुरु शहीदों के सरताज अर्जन देव की मीठी याद में स्त्री सत्संग सभा द्वारा किए जा रहे सुखमणि साहिब के पाठ किए जा रहे हैं। शनिवार को पाठ 23वें दिन में प्रवेश कर गए। इस दौरान धार्मिक दीवान सजाए गए। इसमें भाई दलजीत सिंह ने गुरुबाणी कीर्तन गायन करके संगत को निहाल किया। इस दौरान जगतार सिंह बिल्ला ने कहा कि सुखमणि साहिब का जाप करने से सभी रोग मिट जाते हैं। ईश्वर सभी की आत्मा में है लेकिन, किसी को महसूस नहीं होता। इस मौके पर अमृत कौर, सरोज, वंदना, रानी, सुदेश, गुनमीत कौर, आशा चोपड़ा, राज रानी, कनिका, वीना मिन खन्ना, प्रदीप कौर, शशि, कशिश, सिमो, लक्ष्मी आदी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...