पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गणित प्रतियोगिता में डेजी सदन को मिला प्रथम स्थान

गणित प्रतियोगिता में डेजी सदन को मिला प्रथम स्थान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समालखा| चंदन बाल विकास पब्लिक स्कूल आट्टा में नर्सरी व यूकेजी के विद्यार्थियों के बीच कई प्रतियोगिताएं करवाई गईं। वही, पहली से बारहवीं तक अंतर्सदनीय गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा पहली से चौथी में डेजी सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पांच राउंड रखे गए। कक्षा पांचवीं से बारहवीं तक प्रथम स्थान लोटस सदन, द्वितीय स्थान डेजी सदन व रोज सदन को तो तृतीय स्थान से ही संतुष्टि करनी पड़ी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने बच्चों को हर को हर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

खबरें और भी हैं...