पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहती है सविता

आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहती है सविता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समालखा. बेटी की सफलता पर आशीर्वाद देती मां तथा साथ में शिक्षक।

समालखा | दिल में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो लक्ष्य को प्राप्त करने में साधनों की कमी भी आड़े नहीं आती। दिव्यांग मां व ड्राइवर पिता की बेटी सविता ने अपनी मेहनत के बल पर बारहवीं की परीक्षा में कला संकाय में 475 अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। सविता शहर के महर्षि दयानंद सीसे स्कूल, जौरासी रोड की छात्रा हैं। गणेश काॅलोनी, जौरासी रोड पर रहने वाली सविता के घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के बाद भी उसने मन से पढ़ाई कर अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया। पिता नरेश घर का खर्च चलाने के लिए ड्राइवरी का काम करते हैं और मां पिंकी दिव्यांग हैं, वह घर का काम भी मुश्किल से कर पाती हैं। लेकिन फिर भी उनकी परवरिश ने सविता को इन मुश्किलों के बाद भी मेहनत से आगे बढ़ने की राह दिखाई। सविता आईएएस बनकर जनता की सेवा करना चाहती हैं।

खबरें और भी हैं...