हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने बारहवीं कक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया था। इसमें महर्षि दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सविता ने में 475 अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधक हरपाल शर्मा ने शानदार परीक्षा परिणाम आने पर सभी छात्रों को बधाई दी।
हर्ष को विज्ञान संकाय में मिला दूसरा स्थान
जौरासी रोड स्थित गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के हर्ष गुप्ता को 458 अंकों के साथ विज्ञान संकाय में जिले में दूसरा स्थान मिला है। वहीं स्कूल को समालखा ब्लॉक में पहला स्थान मिला है। 12वीं की परीक्षा में स्कूल के कुल के 89 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। 24 विद्यार्थियों ने मेरिट सू चि में स्थान बनाया। कॉमर्स संकाय में शीतल रानी ने 458 अंक के साथ ब्लाक में पहले नंबर पर रहीं जबकि, जिले में शीतल को भी दूसरा और साक्षी को तृतीय स्थान मिला है।
भारत माता विद्या मंदिर स्कूल में रचना अव्वल
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा जारी किए गए 12वीं के परिणाम में भारत माता विद्या मंदिर स्कूल की छात्रा रचना को पहला व वर्षा को दूसरा स्थान मिला है। जबकि, हिमाली व सरिता तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक मनोज जौरासी ने विद्यार्थियों व सभी स्टाफ सदस्यों को बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी।
39 बच्चों को मिला मेरिट में स्थान
हरियाणा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समालखा के प्रबंधक रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि विद्यालय के 167 बच्चों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 39 बच्चों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया है। निधि ने विज्ञान संकाय में 464 अंक लेकर विद्यालय में प्रथम, अनुपम शर्मा ने कामर्स में 418 अंकों के साथ द्वितीय व मनीष ने आर्ट में 418 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नान मेडिकल में सिमरन प्रथम
आदर्श पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल डिकाडला रोड देहरा का परीक्षा परिणाम इस बार बेहतर रहा। स्कूल 37 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। नॉन मेडिकल में सिमरन प्रथम और शबनम द्वितीय रहीं। जबकि, मेडिकल में दिपांशु प्रथम, काॅमर्स में अंजुम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, आर्ट में सचिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अभिभावकों को बधाई
गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोडवाल माजरी का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। स्कूल के 45 विद्यार्थियों में से 9 ने मेरिट में और 35 विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रेनू ने 437 अंक व राधा ने 431 और साहिल ने 430 अंक हासिल किए। स्कूल प्रबंधक स्कूल वकील चंद ने अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई दी।