समालखा|मच्छरौली व करहंस में बिजली आपूर्ति ठीक न होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को मच्छरौली में बने 33 केवीए पावर हाउस में पहुंचकर फीडर बंद कर दिए, और निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों को शांत करा पाई।इसके बाद गांव की बिजली सप्लाई चालू की गई। इस दौरान ग्रामीण हेमचंद्र, प्रभाराम, धर्मसिंह, राजेश, बलवीर आदि मौजूद रहे।