समालखा | प्रतिबंध के बाद भी यमुना से धड़ल्ले से खनन माफिया रेत चोरी कर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। शनिवार को शिकायत मिलने पर खनन अधिकारी छापेमारी करने पहुंचे तो हथवाला के नजदीक अधिकारियों ने रेत से भरी ट्राॅली पकड़कर थाने पहुंचने से पहले रेत तस्करों ने अधिकारी के गाड़ी के आगे बाइक अड़ाकर रेत को सड़क पर डालकर फरार हो गए। इस दौरान रेत तस्कर का मोबाइल फोन अधिकारी के हाथ लगा है, जिसको पुलिस को सौंप दिया। पुलिस जांच कर रही है।
जांच कर्मी सुंदर सिंह ने बताया कि शनिवार को शिकायत मिलने पर खनन अधिकारी यमुना पर छापेमारी करने जा रहे थे। एक ट्राॅली रेत से भरी पकड़ी तो वे थाने लेकर आ रहे थे। लेकिन उससे पहले ही पावटी के नजदीक करीब 10 युवकों ने गाड़ी के आगे बाइक अड़ाकर रेत सड़क पर उतार कर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर फरार हो गए।