पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार पूरे देश में कर रही है लोकतंत्र की हत्या : उपली

सरकार पूरे देश में कर रही है लोकतंत्र की हत्या : उपली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसराना| शहर के विश्राम गृह में शनिवार को यूथ कांग्रेस की बैठक हुई। इस दौरान सुरेन्द्र उपली ने कहा कि भाजपा की सरकार में हर वर्ग दुखी है। कांग्रेस की सरकार में हरियाणा विकास में नंबर एक पर था। लेकिन, भाजपा के शासन में हरियाणा लूट खसौट व गुंडा गर्दी में नंबर वन बन गया है। सुरेन्द्र अली युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 3 जून को समालखा में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जनक्रांति रथ यात्रा में पहुंचने का न्योता देने इसराना पहुंचे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हलका युवा अध्यक्ष अनिल मलिक ने की। सुरेन्द्र उपली ने कहा की भाजपा सरकार पूरे देश में लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

खबरें और भी हैं...