समालखा|नगरपालिका में करीब दस माह पहले प्रदेश सरकार द्वारा चुने मनोनीत पार्षद सचिन कपूर ने विकास कार्य न होने से खफा होकर अपने पद से इस्तीफा देने की तैयारी कर ली है। मनोनीत पार्षद सचिन कपूर सोमवार को हलका विधायक रविंद्र मच्छरौली से मिलकर अपने पद से त्याग पत्र देंगे। पार्षद सचिन कपूर का आरोप है कि वह वार्ड के विकास कार्यों को लेकर सूची बनाकर देते हैं लेकिन उनके एक भी कार्यों पर मोहर नहीं लगती।सचिन कपूर का कहना है कि वह पार्षद के नाम पर एक स्टैंप बनकर रहे गए हैं।