पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘बिजली के हालात नहीं सुधरे तो विभाग को सौंप देंगे फैक्ट्रियों की चाबी’

‘बिजली के हालात नहीं सुधरे तो विभाग को सौंप देंगे फैक्ट्रियों की चाबी’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समालखा. बिजली की सही आपूर्ति न होने पर रोष प्रदर्शन करते उद्यमी।

भास्कर न्यूज|समालखा

इंडस्ट्रियल एरिया फीडर पर बिजली के लंबे कट लगने पर नाराज उद्योगपतियों ने नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। उन्होंने चेतावनी प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर हालात नहीं सुधरे तो वे फैक्ट्रियों की चाबी बिजली विभाग को सौंप देंगे। साथ ही सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

उद्योगपति प्रेम मित्तल, संदीप गुप्ता, सचिन मित्तल, विजय मित्तल, शिव गर्ग, संजय गर्ग, मनीष ने बताया कि करीब पंद्रह दिनों से इंडस्ट्रियल फीडर पर बिजली घंटो बंद रहती है। अघोषित कटों के चलते उनका कामकाज ठप हो जाता है। दिन में छह-छह घंटे का कट तो रात को अघोषित कट लगते हैं। इंडस्ट्रियल एरिया में करीब दो से तीन हजार लेबर रहती हैं और बिना बिजली के उनका जीना बेहाल है। उद्योगपतियों ने चेतावनी दी कि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे फैक्ट्रियों को ताला लगा देंगे।

खबरें और भी हैं...