पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिल नहीं दिया तो कथूनंगल स्कूल की बिजली कटी, पूर्व मंत्री मजीठिया ने खुद किया भुगतान

बिल नहीं दिया तो कथूनंगल स्कूल की बिजली कटी, पूर्व मंत्री मजीठिया ने खुद किया भुगतान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर| बिजली के बिल का भुगतान न होने से एलिमेंटरी स्कूल कथूनंगल का बिजली कनेक्शन बिजली विभाग ने काट दिया। इसके चलते स्कूल के विद्यार्थियों व स्टाफ को मुश्किल का सामना करना पड़ा। विधानसभा हलका मजीठा में आते कथूनंगल के एलिमेंटरी स्कूल के बच्चे बिजली कनेक्शन बंद होने बाद गरमी से बेहाल हो रहे थे। इसकी जानकारी पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को मिली तो उन्होंने बच्चाें व स्टाफ की समस्या का ध्यान में रखते हुए अपनी जेब से बिजली का बिल भरा। स्कूल की बिजली का बिल केवल 10 हजार रुपए था जिसके चलते बिजली विभाग ने कनेक्शन काट दिया था। पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने बताया कि राज्य सरकार ने कांग्रेसी नेताओं के तो 84 लाख तक के बिल माफ कर दिए आैर बच्चों के लिए मामूली सी राशि भी न दे पाना गलत है। जैसे ही उन्हें पता चला कि बिजली काट दी गई है ताे उन्होंने अपनी जेब से भुगतान करते हुए बिजली चालू करवाने की कोशिश की। मजीठिया के मुताबिक सोमवार तक बिजली शुरू हो जाएगी।

खबरें और भी हैं...