पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 8 महीने बाद दुनिया नापकर लौटीं नौसेना की 6 महिला अफसर

8 महीने बाद दुनिया नापकर लौटीं नौसेना की 6 महिला अफसर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पणजी | पिछले साल 10 सितंबर को एक लंबी समुद्री यात्रा पर निकली नौसेना की छह महिला अफसरों की टीम अपना अभियान पूरा कर सोमवार को देश वापस आ गई। आठ महीने से ज्यादा के इस सफर में इस टीम ने 21,600 समुद्री मील की यात्रा की। आईएनएस तारिणी पर सवार टीम ने पांच देशों, 4 महाद्वीपों, तीन महासागर और तीन अंतरीपों (केप्स) के साथ-साथ भूमध्य रेखा को भी दो बार पार किया। लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी के नेतृत्व में इस टीम में लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जामवाल, स्वाति पी, लेफ्टिनेंट ऐश्वर्या बोड्डापति, एस विजया देवी और पायल शामिल थीं। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण और नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने गोवा में टीम का स्वागत किया।

17 घंटे बिना खाए, बिना सोए गुजारे...

स्वाति पी कहती हैं, ‘न्यूजीलैंड से फॉकलैंड जाते वक्त तापमान -5 डिग्री सेल्सियस से कम था और तूफान की गति बहुत ज्यादा थी। हमें काफी मुश्कलों का सामना करना पड़ा। कई बार तो हमारी टीम 17 घंटे तक ना कुछ खा पाई ना सो पाई।’

फॉकलैंड सबसे खूबसूरत...

लेफ्टिनेंट ऐश्वर्या कहती हैं, ‘हमने दक्षिण प्रशांत महासागर भी पार किया, जो कि अपने आप में बहुत शानदार अनुभव रहा। इस यात्रा में हम कई जगहों पर गए, उनमें से सबसे खूबसूरत जो रहा वह फॉकलैंड आईलैंड था।’

तारिणी शानदार है...

आईएनएस तारिणी के बारे में लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जामवाल कहती हैं, ‘इसका डिजाइन तूफान झेलने में काफी मदद करता है। वुडेन-फाइबर ग्लास से बना हुआ यह पोत कई मामलों में शानदार है और इसने इस यात्रा में खुद को साबित किया है।’

खबरें और भी हैं...