पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टॉप 5 गेंदबाजों में से किसी की टीम प्लेऑफ में नहीं, बल्लेबाजों में दो की टीम बाहर हो चुकी है

टॉप-5 गेंदबाजों में से किसी की टीम प्लेऑफ में नहीं, बल्लेबाजों में दो की टीम बाहर हो चुकी है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईपीएल-11 का लीग राउंड खत्म हो चुका है। टॉप-4 टीमें प्ले ऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। 56 मैचों के बाद आईपीएल के तीन सबसे महत्वपूर्ण टेबल पर नजर डालें तो एक खास ट्रेंड सामने आता है। ऑरेंज कैप और पर्पल कैप टेबल में ऊंचे स्थान पर काबिज कई खिलाड़ियों की टीमें प्वाइंट टेबल में ज्यादा अच्छा स्थान हासिल नहीं कर सकी हैं। इससे साफ होता है कि टी20 क्रिकेट में भी खिलाड़ियों के निजी प्रदर्शन के दम पर मैच तो जीते जा सकते हैं, लेकिन टूर्नामेंट में अच्छे नतीजे हासिल करने के लिए टीम एफर्ट जरूरी है।

ऑरेंज कैप लिस्ट में टॉप पांच में से दो बल्लेबाजों की टीमें बाहर हो चुकी हैं। इनमें पहले स्थान पर मौजूद रिषभ पंत की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स आठवें नंबर पर रह गई। पंत ने 14 मैचों में 684 रन बनाए हैं। उनके अलावा तीसरे स्थान पर मौजूद लोकेश राहुल की टीम किंग्स इलेवन पंजाब भी बाहर हो चुकी है।

गेंदबाजी में स्थिति और भी साफ है। टॉप-5 में मौजूद एक भी गेंदबाज की टीम प्ले ऑफ में नहीं पहुंची है। नंबर-1 पर एंड्रयू टाई मौजूद हैं। उनके 24 विकेट हैं। प्ले ऑफ में पहुंचने वाली टीमों में सबसे ज्यादा विकेट सिद्धार्थ कौल ने लिए हैं। हैदराबाद के इस तेज गेंदबाज ने 17 विकेट लिए हैं।

नंबर-1 बल्लेबाज और गेंदबाज की टीमें बाहर

आईपीएल-11: प्लेऑफ में जाने वाली चारों टीमें चैंपियन बन चुकी हैं

टाॅप-5 बल्लेबाज

खिलाड़ी (टीम) मैच रन

रिषभ पंत (दिल्ली) 14 684

विलियम्सन (हैदराबाद) 14 661

लोकेश राहुल (पंजाब) 14 659

अंबति रायडू (चेन्नई) 14 585

जोस बटलर (राजस्थान) 13 548

टाॅप-5 गेंदबाज

खिलाड़ी (टीम) मैच विकेट

एंड्रयू टाई (पंजाब) 14 24

उमेश यादव (बेंगलुरू) 14 20

ट्रेंट बोल्ट (दिल्ली) 14 18

हार्दिक पंड्या (मुंबई) 13 18

जसप्रीत बुमराह (मुंबई) 14 17

नंबर-1 स्ट्राइक रेट वाले खिलाड़ी की टीम भी बाहर

रिकॉर्ड खिलाड़ी टीम

सबसे ज्यादा रन रिषभ पंत बाहर

सबसे ज्यादा चौके रिषभ पंत बाहर

सबसे ज्यादा छक्के रिषभ पंत बाहर

सबसे लंबा छक्का डिविलियर्स बाहर

सबसे ज्यादा विकेट एंड्रयू टाई बाहर

सर्वाधिक स्ट्राइक रेट डिविलियर्स बाहर

(स्ट्राइक रेट : कम से कम 400 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में)

रिषभ पंत

फाइनल के टिकट के लिए शाम 7 बजे से भिड़ंत

क्वालिफायर-1 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

मुंबई | आईपीएल-11 का पहला क्वालिफायर मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच जीतने वाली टीम फाइनल खेलेगी। हारने वाली टीम एलिमिनेटर मुकाबले की विजेता टीम से खेलेगी। चेन्नई ने इस सीजन में हैदराबाद को दोनों बार हराया है। कोलकाता और राजस्थान की टीमें भी प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। प्लेऑफ की चारों टीमें कम से कम एक-एक बार चैंपियन बन चुकी हैं।

क्वालिफायर से पहले महिला प्रदर्शनी मैच होगा

मुंबई और हैदराबाद के बीच क्वालिफायर मुकाबले से पहले महिला प्रदर्शनी टी20 मैच खेला जाएगा। एक टीम का नाम आईपीएल ट्रेलब्लेजर्स और दूसरी का नाम आईपीएल सुपरनोवा है। दोपहर दो बजे शुरू हो रहे इस मुकाबले में ट्रेलब्लेजर्स की कप्तानी स्मृति मंधाना करेंगी। वहीं, सुपरनोवा की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है।

संभावित प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद :
विलियम्सन (कप्तान), धवन, श्रीवत्स गोस्वामी, मनीष, पठान, शाकिब, ब्रेथवेट, राशिद, भुवनेश्वर, कौल और संदीप।

चेन्नई सुपरकिंग्स : धोनी (कप्तान), अंबति रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, सैम बिलिंग्स, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, हरभजन सिंह और लुनगी एंगिडी।

खबरें और भी हैं...