23 मई को देश भर में डीसी दफ्तर के आगे लगेंगे धरने
समाना | कुल हिंद किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन व सीटू के वर्कर्स देश भर में 23 मई को डीसी दफ्तरों के आगे धरने देकर रोष प्रदर्शन करेंगे। जिला सचिव धर्मपाल शील ने बताया कि राज्य व केंद्र सरकार द्वारा चुनाव दौरान किए वायदे पूरे न करना, बढ़ रही महंगाई के खिलाफ देशभर में रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। यहां कामरेड गुरबख्श सिंह, तेजा सिंह, गुरमेल सिंह, माखन सिंह, रेशम सिंह, रामपाल, भगत राम मौजूद रहे।