डीएवी ककराला में मैजिक शो करवाया
रैडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से डीएवी पब्लिक स्कूल ककराला में मैजिक शो का आयोजन किया गया ताकि अनाथ आश्रम, वृद्ध आश्रम, विकलांग, गरीब अन्य जरूरतंमद लोगों की आर्थिक मदद की जा सके। इस मौके पर स्टूडेंट्स का काफी मनोरंजन किया गया और शोक के जरिए उन्हें सामाजिक संदेश भी दिए। स्टूडेंट्स ने कुछ आर्थिक मदद भी इकट्ठी करके दी। प्रिंसिपल मनोज शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया।