पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फतेह दिवस संपन्न होने पर पंजोली ने जताया आभार

फतेह दिवस संपन्न होने पर पंजोली ने जताया आभार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|फतेहगढ़ साहिब

तीन दिवसीय फतेह दिवस के सफलता से पूरे होने पर एसजीपीसी मेंबर करनैल सिंह पंजोली ने सभी सहयोग करने वालों का आभार जताया। कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर सिख कौम के महान जरनैल थे जिन्होंने सरहिंद फतेह कर मुगलों के शासन का अंत किया था। जिनकी याद में प्रति वर्ष फतेह दिवस का आयोजन किया जाता है। कहा कि जिस तरह से 12 मई को फतेहगढ़ साहिब पहुंचे फतेह मार्च का जगह जगह भव्य स्वागत हुआ तथा निहंग सिंह जत्थेबंदियों ने सहयोग किया उससे हमारी नई पीढ़ी को महान जरनैल व सिख इतिहास की जानकारी मिली है। कि किस तरह से बाबा बंदा सिंह बहादुर ने महान शहीदों की कुर्बानी का बदला लिया था। उन्होंने फतेह मार्च दौरान जगह जगह लंगर व छबीले लगा सेवा करने वालों, गत्तका पार्टियों का सहयोग के लिए आभार जताया। इस मौके गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के मैनेजर नत्था सिंह, एडीशनल मैनेजर राजेन्द्र सिंह, सुरिंदर सिंह समाना व अन्य मौजूद थे।

एसजीपीसी मेंबर करनैल सिंह।

खबरें और भी हैं...