पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इटैलियन ओपन: नडाल, सिलिच सेमीफाइनल में

इटैलियन ओपन: नडाल, सिलिच सेमीफाइनल में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्ल्ड नंबर-1 स्पेन के राफेल नडाल इटैलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। टॉप सीड नडाल ने शुक्रवार को इटली के फेबियाे फोगनिनी को 4-6, 6-1, 6-2 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे 15 मिनट तक चला। क्रोएशिया के मारिन सिलिच भी अंतिम 4 मंे पहुंच गए हैं। चौथी सीड सिलिच ने क्वार्टर फाइनल में स्पेन के पाब्लो बास्ता को 6-3, 6-3 से मात दी।

पांचवीं सीड अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ सके। वे बेल्जियम के डेविड गोफिन के खिलाफ चोट के कारण बीच मुकाबले से हट गए। जब मुकाबला रुका तब गोफिन 6-2, 4-5 से आगे थे। वहीं, पुरुष डबल्स में रोहन बोपन्ना और एडवर्डो रोजर वेसलिन की सातवीं वरीय जोड़ी को दूसरे राउंड में हार का सामना करना पड़ा। मार्सेल ग्रेनोलर्स और पाब्लो क्यूवस की गैरवरीय जोड़ी ने उन्हें 7-6, 6-4 से शिकस्त दी।

नडाल

खबरें और भी हैं...