समाना | सरकारी मॉडल हाई स्कूल में नर्सरी के बच्चों के लिए स्मार्ट क्लासरूम बनाई गई। जिसका रस्मी उद्घाटन प्रधान रजनीश मित्तल शैंटी ने वीरवार को किया। प्रधान शैंटी ने स्कूल को दो लाख की मदद की थी। यह पंजाब का पहला सरकारी स्कूल है जहां नर्सरी का क्लासरूम स्मार्ट है। प्रिंसिपल राजिन्दर सिंह ने प्रधान शैंटी का का सम्मान किया।