समाना | सेहत विभाग के आदेश पर सिविल अस्पताल की टीम ने डॉ अरविंद वर्मा की अगुवाई में बाजारों लगी फ्रूट व पेयजल की रेहड़ियों की चैकिंग की और निर्देश दिया कि फ्रूट को ढक कर रखें व कटा हुए फल मत बेचें।पेयजल में रंग की मिलावट पाए जाने पर कार्रवाई होगी। गर्मी का मौसम शुरू होते ही उलटी दस्त की शिकायत शुरू हो जाती है। बचाव के लिए कई तरह के एहतियात रखें।