25 मई को शाहकोट में रोष रैली करेंगे पेंशनर्स
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की मीटिंग प्रधान जसबीर सिंह की अगुवाई में हुई जहां 12 बुजुर्गों को उनके जन्म दिन पर सम्मानित किया गया आैर शुभ कामनाएं दी गई। जसबीर सिंह ने बताया कि उन्हें पिछले 22 महीने से महंगाई भत्ता नहीं मिला। चुनाव दौरान सभी मांगे पूरी करने का भरोसा दिया गया था परंतु एक भी मांग नहीं मानी गई। अब 25 मई को शाहकोट में सरकार खिलाफ रोष रैली निकाली जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी अनदेखी की तो संघर्ष को बड़े स्तर पर किया जाएगा। यहां सुभाष पजरथ,रमेश कप्लिश, रवि शर्मा,तरलोक सिंह,भाग राज,धर्म पाल, कृष्ण मंत्री,नछत्तर सिंह आैर अन्य मौजूद रहे।