सरकार लोगों को सेहत सुविधाएं देने में असफल: राकेश
सिविल अस्पताल अमलोह में लोगों को सरकारी सुविधाएं नहीं मिल रही। मरीजों का चेकअप तो किया जाता है, लेकिन उन्हें दवाइयां बाहर से लाने के लिए लिखी जाती है, वहीं कई तरह के टैस्ट भी मरीज बाहर से महंगे रेट पर करवाने को मजबूर है।
भाजपा जिला फतेहगढ़ साहिब के कैशियर राकेश कुमार गर्ग ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार सूबे के लोगों को सेहत सुविधाएं देने में बुरी तरह फेल साबित हो रही है सिविल अस्पताल में जहां मरीजों को डाक्टरों की कमी महसूस हो रही है वहीं सिविल अस्पताल में नाममात्र दवाएं मिल रही हैं जिस कारण मरीजों को दवाई महंगे भाव पर बाजारों से खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल अमलोह में अल्ट्रासाउंड मशीन न होने के कारण खास कर गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए जहां दूर के शहरों में जाना पड़ता है वहां ही इस टैस्ट के लिए हजारों रुपए खर्चने पड़ रहे हैं।
भाजपा जिला फतेहगढ़ साहिब के कैशियर ने कहा-अस्पताल में नाममात्र दवाएं मिल रहीं
गर्भवतियों को पूरी दवा नहीं मिल रही
भाजपा जिला फतेहगढ़ साहिब के कैशियर राकेश कुमार गर्ग ने कहा कि सिविल अस्पताल में मध्य वर्ग या गरीब वर्ग की गर्भवती महिलाएं दवा लेने के लिए आती हैं लेकिन न तो उनको पूरी दवा मिलती है और न ही उनका अल्ट्रासाउंड होता है और उन को महंगे रेट पर प्राईवेट स्कैन सेंटरों से हजारों रुपए खर्च करके स्कैन करवानी पड़ती है। गर्ग ने सेहत विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की कि सिविल अस्पताल अमलोह में जल्द ही अल्ट्रसाउंड मशीन का प्रबंध किया जाए जिससे गरीब लोगों को सेहत सुविधाएं मिल सके।