- Hindi News
- National
- बाबा बंदा सिंह बहादुर हाई स्कूल की कमेटी ने प्रिंसिपल को निकाला, छात्रों आैर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
बाबा बंदा सिंह बहादुर हाई स्कूल की कमेटी ने प्रिंसिपल को निकाला, छात्रों आैर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
समाना के भवानीगढ़ रोड पर डॉक्टर भुल्लर ने बाबा बंदा सिंह बहादुर हाई स्कूल के लिए एक एकड़ जमीन दान दी थी। इस पर कुछ समय पहले स्कूल का निर्माण किया गया। स्कूल प्रबंधक कमेटी आैर प्रिंसिपल के बीच किसी विवाद के चलते प्रबंधकों ने प्रिंसिपल कुलविंदर कौर को स्कूल से निकाल दिया। यह विवाद 2 दिन से चल रहा है जिससे 250 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बुधवार सुबह स्कूल कमेटी ने गेट बंद कर दिया। इस पर बच्चों आैर अभिभावकों ने कमेटी के खिलाफ प्रदर्शन किया। हालात खराब होते देख सिटी पुलिस समाना के अधिकारी मौके पर पहुंचे आैर मामले को शांत करवाया। बच्चों ने पुलिस के सामने प्रिसिंपल को फिर से रखने की मांग की। स्कूल प्रबंधक कमेटी के सचिव तलविंदर सिंह ने कहा कि प्रिंसिपल ने स्कूल के पैसों में गबन किया है। इसके लिए उनको निकाला गया है। हम किसी बच्चे को स्कूल में पढ़ाने से नहीं रोक रहे जबकि प्रिंसिपल स्कूल में आने वाले बच्चों को स्कूल आने से रोक रही हैं। प्रिंसिपल स्कूल का माहौल खराब कर रही हैं। समाना सिटी पुलिस के इंचार्ज करनैल सिंह ने कहा कि स्कूल के बाहर जवान तैनात कर दिए हैं। स्कूल के अंदर केवल विद्यार्थी ही जा पाएंगे।