पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक में 32 घंटे बाद सस्पेंस खत्म येद्दियुरप्पा सुबह 9.30 बजे लेंगे शपथ

कर्नाटक में 32 घंटे बाद सस्पेंस खत्म येद्दियुरप्पा सुबह 9.30 बजे लेंगे शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करीब 32 घंटे के सस्पेंस के बाद बुधवार रात साफ हो गया कि कर्नाटक में सरकार भाजपा ही बनाएगी। बीएस येद्दियुरप्पा वीरवार सुबह 9.30 बजे राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल का न्योता मिलने की औपचारिक सूचना रात करीब पौने 10 बजे आई। हालांकि, इससे करीब डेढ़ घंटा पहले कर्नाटक भाजपा और राजाजी नगर से पार्टी विधायक सुरेश कुमार ने ट्वीट कर बता दिया था कि येद्दि वीरवार सुबह शपथ लेंगे। राज्य के डीजीपी ने भी कई बड़े शहरों के पुलिस प्रमुखों को पत्र भेजकर कह दिया कि राज्यपाल ने भाजपा को सरकार बनाने का न्योता दे दिया है। कांग्रेस और जेडीएस समर्थकों की ओर से संभावित धरना-प्रदर्शन या हिंसा रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दें। येद्दियुरप्पा की सरकार तभी बच पाएगी, जब वह कांग्रेस या जेडीएस के कम से कम सात विधायक तोड़ें। ऐसे में कांग्रेस और जेडीएस ने अपने विधायकों को भाजपा की पहुंच से दूर कर रातों-रात रिजॉर्ट में शिफ्ट कर दिया। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार 10 से 12 विधायकों से अभी पार्टी नेतृत्व संपर्क नहीं कर पा रहा है। येद्दि अकेले ही शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार बहुमत साबित करने के बाद होगा। अटकलें हैं कि बहुमत साबित करने के लिए राज्यपाल 15 दिन की मोहलत देंगे। हालांकि, येद्दियुरप्पा 21 मई को ही फ्लोर टेस्ट का सामना कर सकते हैं। दिन में कांग्रेस+जेडीएस ने राज्यपाल वजुभाई वाला को 117 विधायकों के समर्थन की चिट्‌ठी सौंपी थी।

15 दिन की मोहलत, लेकिन येद्दि 21 को साबित करेंगे बहुमत

मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शपथ ग्रहण में नहीं जाएंगे

अकेले ही शपथ लेंगे येद्दि, कैबिनेट विस्तार बाद में

बुधवार को गवर्नर से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते येदियुरप्पा। वह वीरवार सुबह अकेले ही शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार बहुमत साबित करने के बाद होगा।

बहुमत के लिए 112 विधायक जरूरी

भाजपा के पास 104 एमएलए; येद्दियुरप्पा कैसे बचाएंगे सरकार:

कुल सीटें: 222, लेकिन एचडी कुमारस्वामी दो सीटों पर जीते हैं, उनका एक ही वोट रहेगा। यानी वोट होंगे 221

बहुमत परीक्षण के दौरान 1 विधायक प्रोटेम स्पीकर बनेगा। ऐसे में कुल वोट बचेंगे 220। बहुमत हाेगा 111 पर।

विधानसभा में दलों की स्थिति...

104

भाजपा

02

अन्य

आगे क्या?: कांग्रेस+जेडीएस के सुप्रीम कोर्ट जाने से पहले शपथ ले चुके होंगे येद्दि

1. राज्यपाल के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे सकते हैं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट 10 बजे खुलेगा और तब तक येद्दियुरप्पा शपथ ले चुके होंगे। ऐसे में स्टे जैसी तात्कालिक राहत संभव नहीं दिख रही है।

2. अपने विधायक बचाकर फ्लोर टेस्ट का इंतजार करें। अगर जेडीएस+कांग्रेस का कोई विधायक नहीं टूटा तो भाजपा के लिए बहुमत साबित करना मुश्किल होगा। विधायक पहले से रिजॉर्ट में भेज दिए हैं।

कुमारस्वामी का आरोप- विधायकों को 100-100 करोड़, मंत्री पद का लालच दिया गया

78

कांग्रेस

38

जेडीएस+

येद्दियुरप्पा की सरकार बनाने के लिए यह स्थितियां संभव हैं

1. भाजपा कम से कम सात विधायकों का इंतजाम करे। कांग्रेस और जेडीएस के विधायक तोड़े बिना यह संभव नहीं होगा। ऐसे में दल-बदल कानून के तहत इन विधायकों की सदस्यता खत्म हो जाएगी।

2. फ्लोर टेस्ट के दौरान कांग्रेस+जेडीएस के कम से कम 13 विधायक गैर हाजिर रहें। सदन में 207 विधायक ही मौजूद रहेंगे तो बहुमत का आंकड़ा 104 होगा। ऐसे में भाजपा अपने विधायकों के दम पर ही बहुमत साबित कर देगी। अगर यह विधायक शपथ लिए बिना गैर हाजिर रहते हैं तो व्हिप भी लागू नहीं होगा।

3. इन 13 विधायकों से भाजपा इस्तीफा भी दिलवा सकती है।

*प्रोटेम स्पीकर भाजपा का बना तो पार्टी का एक विधायक कम हो जाएगा। हालांकि, एक निर्दलीय भाजपा के साथ है। ऐसे में संख्या कम से कम 104 तो रहेगी।

कांग्रेस के 12 और जेडीएस के 2 विधायक बैठकों से गायब रहे

बुधवार को भाजपा, जेडीएस और कांग्रेस ने अपने-अपने विधायकों की बैठक बुलाई। जेडीएस के दो विधायक राजा वेंकटप्पा नायक और वेंकट राव नडगौड़ा बैठक से नदारद रहे। वहीं, कांग्रेस के 78 में से सिर्फ 66 विधायक ही बैठक में पहुंचे। कुछ इलाकों में तो पार्टी ने विधायकों को लेने के लिए हेलीकॉप्टर तक भेजे। हालांकि, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जी परमेश्वर ने दावा किया कि सभी विधायक पार्टी के साथ हैं। कुछ विधायकों को आने में देरी हुई, क्योंकि वे बीदर से विशेष विमान से पहुंचे थे। उन्होंने दावा किया कि उलटे भाजपा के छह विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं। इसी बीच, कांग्रेस विधायक अमरेगौड़ा लिंगानागौड़ा पाटिल बाय्यापुर ने दावा किया कि भाजपा नेताओं ने उन्हें मंत्री पद का ऑफर दिया था।

खबरें और भी हैं...